फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात, फिर भी आरोपी गिरफ्त से बाहर

Thu, 05 May 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
शिव मंदिर बनेर में बीते सोमवार को हुई चोरी की वारदात के तीनों आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस मामले में पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। बता दें कि शिव मंदिर में इससे पूर्व भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी शिव मंदिर में चोरी हुई थी तथा चोरों ने बाबा विक्रमपुरी महाराज के हाथ-पैर बांधकर लकड़ी के संदूक में बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद बाबा ने शिव भक्तों के सहयोग से मंदिर में सीसीटीवी लगाए थे।

गौरतलब है कि शिव मंदिर बनेर के पुजारी बाबा विक्रमपुरी महाराज ने पुलिस थाना स्वारघाट में बुधवार को चोरी की घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने संदेह के आधार पर लुधियाना के तीन युवकों के नाम भी पुलिस को बताए थे। सोमवार को हुई चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। इससे पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिल सकते हैं। बहरहाल तीनों युवक अपनी पिकअप को छोड़कर फरार हैं, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी स्वारघाट योगराज का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है, चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें