फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में लुढ़की जीप, छह लोग घायल

Fri, 21 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बुधवार देर रात स्वारघाट के मतनोह-मंझेड़ संपर्क सड़क पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए है। इसमें से गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को को देर रात ही पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात पिकअप एचपी 24सी-1921 मतनोह-मंझेड़ संपर्क सड़क पर जा रही थी।

इसी दौरान अचानक जीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठे। इससे जीप साथ गहरी खाई में जा लुढ़की। हादसा का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। पुलिस वालों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद देर रात घायलों को स्वारघाट चिकित्सा केंद्र में लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टरों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जबकि अन्य लोगों का उपचार अस्पताल में चला रहा है।

घायलों की पहचान देवेंद्र कुमार, रूपलाल, भागो देवी, राजकुमार, राजेश कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ स्वारघाट राजेश पराशन ने बताया कि पुलिस ने पिकअप जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकद्दमा कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें