बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में बस अड्डे के पास पुलिस ने गश्त के दौरान एक शख्स से चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम तलाई थाना में तैनात एएसआई जगदीश चंद टीम के साथ गश्त पर थे। वह जैसे ही वह बस अड्डे के पास गुरुनाझाड़ी के पास पहुंचे तो यहां पर एक आदमी पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस ने जब उसे शक के आधार पर हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को 20 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने उसी समय उक्त शख्स को हिरासत में ले लिया।
डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चली हुई है। नशे के कारोबारियों को किसी भी कीमत में नही बख्शा जाएगा।