फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जी की दुकान से चरस बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2016 11:00 PM IST
सरोज पाठक/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
विज्ञापन
arrested - फोटो : arrested
विज्ञापन
बरमाणा पुलिस ने घागस में एक दुकानदार से छापेमारी कर चरस बरामद की है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस को सूचना मिली थी की दुकान में चरस का कारोबार होता है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार नशे की यह खेप कहां से लेकर आता था और कितने लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त था।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निक्का राम (50) निवासी दयोली घागस में दर्जी की दुकान करता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि निक्का राम दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ बेचने का कार्य करता है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को निक्का राम की दुकान पर थाना प्रभारी प्रेम लाल की अगुवाई में दबिश दी। इस दौरान दुकान में तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसमें दुकान से 86 ग्राम चरस काउंटर से बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बरमाणा पुलिस ने दर्जी की दुकान से चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें