फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनयनादेवी में सीसीटीवी कैमरों से पकड़े जेबकतरे

Tue, 24 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयना देवी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्रीनयना देवी मंदिर में सीसीटीवी कमरों की मदद से चार जेबकतरे पकड़े गए हैं। श्रद्धालुओं के जेबों को साफ  करने के दौरान जेब कतरों की हरकत सीसीटीवी कमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर कुछ जेबकतरे भीड़ में शामिल हो गए और श्रद्धालुओं की जेबें साफ कर गए। जब श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी, तो मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल, लिपिक अनिल कुमार और इलैक्ट्रीशियन नितिन कुमार ने सीसीटीवी कमरों की मदद से जेबकतरों को जेबें साफ करते देख लिया और फिर उन्हें मंदिर के मुख्य द्वार के पास पकड़ लिया।

जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने पैसे श्रद्धालुओं को वापस कर दिए। हालांकि मंदिर के भीतर दो जेबकतरों को पकड़ा था, लेकिन पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके साथ दो लोग और भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर, उन दो जेबकतरों को भी पकड़ लिया गया। सुखद बात यह रही की समय पर की गई कार्रवाई से श्रद्धालुओं के पैसे मिल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें