फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी में प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नयनादेवी मंदिर के पास एक एक निजी धर्मशाला में ठहरे पंजाब के एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के मोरिंडा थाना से आई पुलिस टीम दोनों को स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अपने साथ लेकर जा रही थी। इस दौरान कोट थाना पुलिस ने कोलां वाला टोबा बैरियर पर पंजाब पुलिस को रोका और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही प्रेमी जोड़े को ले जाने दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवर रात करीब नौ बजे पंजाब के रोपड़ जिले के मोरिंडा से एएसआई राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम नयनादेवी में दबिश दी। सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस ने जब प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया उस वक्त स्थानीय पुलिस का कोई कर्मचारी साथ नहीं था। जैसे ही इसकी सूचना कोट थाना के प्रभारी मोहन रावत को मिली उन्होंने कोलां वाला टोबा बैरियर में पंजाब पुलिस को रोक लिया।

पंजाब से आए एएसआई राजेंद्र सिंह ने थाना कोट प्रभारी मोहन रावत को मामले की स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। थाना कोट प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि इस प्रेमी जोड़े कि खिलाफ मोरिंडा में मामला दर्ज है। लड़की के परिजनों ने बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उनके अनुसार पूरी प्रक्रिया के बाद ही पंजाब पुलिस को दोनों को वहां से लेकर जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नयनादेवी में प्रेमी जोड़ों के आत्महत्या के मामले भी सामने आए हैं। लिहाजा, पुलिस और सतर्क हो गई है। ऐसे मामलों की पूरी तरह से छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी ने सभी होटल मालिकों ओर निजी सराय संचालकों से अपील की है कि किसी पर भी शक हो तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें