फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला घायल

Fri, 08 Jul 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर स्वारघाट के समीप लक्कड़ डिपो नालियां के पास स्कूटी स्किड होने से पर्यटक महिला घायल हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सामने से आ रहे वाहन से भी टकरा गई। जानकारी के अनुसार स्कूटी नंबर एमएच-14सीजेड-1166 पर मुंबई की स्नेहल मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। स्
विज्ञापन


वारघाट से 2 किलोमीटर दूर लक्कड़ डिपो के पास स्कूटी स्किड हो गई और सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से जा टकराई। घायल महिला को वाहन के चालक ने तुरंत अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि स्वारघाट पुलिस थाना में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें