फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में काट डाले खैर के 600 पेड़

Sat, 19 Mar 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर जिले में खैर के लगभग 600 पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। जिला के करीब आठ अलग-अलग स्थानों पर कटे पेड़ों के मामले में वन विभाग ने लकड़ी और पेड़ों के निकाले गए ठूंठ अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।  बरामद हुए ठुंठ में विभाग के हैंबर (निशान) नहीं लगे थे। लिहाजा, प्रारंभिक जांच में विभाग ने इन्हें अवैध माना है। जांच के बाद यदि यह साबित हो गया कि लकड़ी विभाग की अनुमति से काटी गई है तो उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, अर्की पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियों को लकड़ी समेत पकड़ा है। गाड़ियां बिलासपुर की बताई जा रही हैं। इस मामले में भी छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिला में लगभग आठ अलग-अलग स्थानों पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन विभाग ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 600 पेड़ों के ठुंठ बरामद किए हैं। पेड़ काटने के बाद जड़ से उखाड़े गए ठुंठ को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। इससे जाहिर है कि 600 पेड़ों पर आरी चलाई गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार विभाग ने लगभग 600 स्टंप के साथ ही उसकी लकड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जहां पेड़ काटे गए हैं वहां पर जांच के लिए विभागीय टीम भेजी गई है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि कितने पेड़ डिमार्केशन से काटे गए हैं और कितने बिना डिमार्केशन। उधर, अर्की थाना की टीम ने भराड़ी घाट में खैर से लदी दो गाड़ियों (कैंटर) को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की। दोनों में करीब 12 क्यूबिक मीटर लकड़ी बताई जा रही है।
विज्ञापन


डीएफओ एचके सर्वटा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग ने ठुंठ समेत काटी गई तमाम लकड़ी सीज कर दी है। अब इस मामले में निशानदेही की जानी है। इसके लिए विभागीय टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उनके अनुसार भराड़ीघाट में पकड़ी गई लकड़ी के मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। गाड़ियां बिलासपुर की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें