फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजारी खड्ड में पकड़ी शराब की भट्टी, 12 शराब के ड्रम पकड़े

Sun, 31 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)।
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस ने शराब माफिया पर शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी के दौरान मजारी खड्ड में शराब की भट्ठी बरामद की है। यहां से पुलिस ने छापामारी के दौरान 12 ड्रम कच्ची शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर कच्ची शराब सहित जलती भट्टी को भी नष्ट किया। पुलिस के अनुसार लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में माफिया कच्ची शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। इसकी सूचना के आधार पर ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान दबिश में खड्ड पर अवैध शराब बनाने की भट्ठी बरामद की गई जबकि मौके से 15 ड्रम कच्ची शराब भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस ने दावा किया है कि जब तक शराब का अवैध करोबार बंद नहीं हो जाता कार्रवाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि मजारी खड्ड में शराब माफिया ने भट्ठियां लगा रखी है। डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने पत्रकारों को बताया की गत दिवस थाना कोट पुलिस ने छापे के दौरान मजारी खड्ड में चलती भट्टी और शराब पकड़ी है। 12 ड्रम कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर की अगुवाई में की कार्रवाई : उन्होंने बताया की कार्रवाई थाना कोट के सब इंस्पेक्टर त्रिलोचन सिंह के अगुवाई में की गई। टीम एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई रविंदर कुमार, कांस्टेबल अतुल कुमार, होमगार्ड के जवान परमजीत और अनंत राम भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें