फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दिन बाद भी अगवा नाबालिग लड़की का नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 05 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी के साथ लगती पंचायत मंडयाली से 11 नवंबर को गायब हुई लड़की का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। नाबालिग लड़की का पिता अपनी बेटी की तलाश में दर-दर भटकने को विवश है। पिता ने आरोप लगाया है कि एक लड़का उनकी बेटी को तंग करता था। उसी ने उनकी बेटी को अगवा किया है। लेकिन, पुलिस अभी तक नाबालिग लड़की का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 11 नवंबर को मंडयाली पंचायत के तहत आने वाले एक गांव की 16 वर्षीय लड़की अपनी दादी के साथ खेतों में काम कर रही थी। इस दौरान वहां पर कार में दो लड़के आए और लड़की को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। लड़की के पिता ने बताया कि जब दादी ने उसे बचाना चाहा तो लड़कों ने उसे धक्का मार कर गिरा दिया। साथ ही वह दादी के कान की बालियां भी साथ ले गए।

 उधर, डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। थाना कोट के पुलिस अधिकारी राजेश पराशर छानबीन कर रहे हैं। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें