फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं कॉलेज के छात्र गुटों में मारपीट, कई लहूलुहान

Thu, 06 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
मार पिटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज के बाहर वीरवार को छात्र के दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। इस मारपीट में दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर जमकर डंडे और लोहे की रॉडों से हमला किया। मारपीट में कई छात्रोें को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों की तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मारपीट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला वीरवार का है जब किसी बात को लेकर कॉलेज के दो छात्र गुट घुमारवीं कॉलेज के बाहर उलझ पड़े। देखते ही देखते बात कहासुनी से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई।

इस दौरान दोनों गुटों की तरफ से जम कर डंडों और लोहे की रॉडों का इस्तेमाल हुआ। मारपीट देखकर कॉलेज के अन्य छात्र भी बुरी तरह से सहम गए। दोनों छात्र गुटों में हुए इस खूनी संघर्ष में कई छात्रों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने विपिन कुमार निवासी छत संडयार और केशव की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने घायलों का मेडिकल भी करवाया है। थाना प्रभारी मनीष चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें