फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गटी में दंपति पर जानलेवा हमला

Wed, 10 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं(बिलासपुर)।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के गांव गटी में दंपति पर जानलेवा हमला हुआ है। इसमें पति पत्नि दोनों गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीएचसी बरठीं में चिकित्सक के न होने पर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण और इलाज के लिए सीएचसी झंडूता में चल रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी तलाई कर्म सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गटी गांव के विजय कुमार और उसकी पत्नी निर्मला देवी की तरफ से दूरभाष पर बताया गया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उन पर जानलेवा हमला किया है। इस पर थाना तलाई से पुलिस दल ने उनका चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी झंडूता में करवाया है।

उन्होंने बताया कि विजय कुमार ने बताया कि वह बरठीं से रात्रि करीब साढ़े आठ बजे कुछ सामान अपनी गाड़ी में लेकर घर आ रहे थे। जब वह अपने घर के पास पहुंचे तो गांव के ही कुछ युवक खड़े थे और एक छोटा टैपों सड़क पर खड़ा किया था।
विज्ञापन


जैसे ही विजय कुमार ने उनको वहां से टैपों हटाने के लिए कहा, वैसे ही उन्होंने तेजधार हथियार से उनपर हमला कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी उनको बचाने के लिए आई तो उस पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया।

इसमें विजय कुमार के दोनों बाजुओं में आठ घाव आए हैं। इनमें सात टांके लगे हैं और दाहिनी टांग और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोटें आई हैं। उनका एक्स रे लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है और हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें