फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, 40 हजार का सामान जला

Tue, 17 Nov 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
तडौन पंचायत के डीबला गांव में अचानक सिलेंडर में लगी आग से रसोई घर में रखा करीब 40 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार डीबला गांव के विनोद कुमार की पत्नी रेखा देवी सुबह करीब 7 बजे रसोई घर में चाय बना रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर ने आग लग गई। इससे आग चारों तरफ फैल गई और वहां पर रखा सामान भी इसकी चपेट में आ गया।

आग लगने से रसोई घर में रखा फ्रिज, बर्तन तथा मिक्सर ग्राइंडर सहित अन्य जलकर स्वाह हो गया। आग से रसोई घर के अंदर लगे मार्बल और टाइलों के भी टुकड़े हो गए। धुएं को देखकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के कारणों की  छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें