फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटते महिला के बाएं हाथ की चार अंगुलियां कटी

Thu, 23 Mar 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, िबबिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता विस क्षेत्र के तहत आने वाले गांव डूक मन्नण में घास काटने वाली मशीन से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन


हादसे में महिला के बाएं हाथ की चारों अगुलियां कट कर अलग हो गई हैं। गंभीर हालत में महिला को बरठीं स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।  जानकारी के अनुसार बिजो देवी (50) पत्नी दुनी चंद निवासी डूक मन्नण गौशाला में पशुओं को घास काटने के लिए चारा मशीन का प्रयोग कर रही थी। लेकिन इसी दौरान महिला का हाथ चारा काटने वाली मशीन में आ गया।
विज्ञापन


हादसे में महिला के बाएं हाथ की चार अंगुलियां कट कर अलग हो गई। महिला के चिल्लाने पर परिवार के सदस्य वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बरठीं स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें