फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मामला दर्ज

Wed, 24 May 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
dowry - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भराड़ी थाना के तहत एक विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विवाहिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में लदरौर में हुई थी।

मगर शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसे अकसर दहेज के लिए तंग किया जाता है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पति,  सास, ससुर और ननद हमेशा उससे मारपीट कर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं।

विवाहिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकता के तौर पर जांच शुरू कर दी है। भराड़ी थाना के एएसआई दूनी चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विवाहिता की शिकायत के आधार पर 498 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें