फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में मिला श्रमिक का शव, सनसनी

Fri, 28 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
विज्ञापन
deadbody - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वारघाट बाजार में शुक्रवार को एक श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर राजेंद्र राउत (39) निवासी हरि चंदपुर, तहसील जलालागढ़ जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पहले तो व्यक्ति को देखकर लोगों ने यह सोचा कि उसने शराब का अधिक सेवन किया है।
विज्ञापन


इस वजह से सो रहा है। मगर जब काफी देर तक व्यक्ति ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त न हीं की गई तो लोगों ने उसे उठाना चाहा। मगर वह अचेत अवस्था में था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्वारघाट पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर नयनादेवी बलदेव दत्त ने बताया कि स्वारघाट पुलिस ने बिहार के रहने वाले श्रमिक के शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें