फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर में घर के ताले तोड़कर चुराए गहने और नगदी

Wed, 19 Apr 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर से सटे वार्ड-11 में लखनपुर के पास चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से हजारों की नकदी सहित लाखों के गहने चुराकर ले गए हैं। अभी तक चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राम लाल सांख्यान निवासी लखनपुर ने बताया है कि वह पांच दिन के लिए घर से परिवार के साथ चंडीगढ़ गया था। मंगलवार देर शाम जब वह घर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। यह देखकर उसके होश फाख्ता हो गए।

जब उन्होंने भीतर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल करने पता चला कि घर से सोने-चांदी के गहने और बीस हजार रुपये की नगदी चोरी हो गई है। चोरी हुए सोने और चांदी के गहनों की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चोरों के बारे में कोई पुख्ता सुराग पुलिस को नहीं मिले है। एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से इस तरह के मामलों में खुद भी एहतियात बरतने का आग्रह  किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें