फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह लीटर शराब बरामद

Wed, 02 Dec 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 15 लीटर शराब बरामद की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एएसआई राजकुमार की अगुवाई में पुलिस टीम दबट में पेट्रोलिंग पर कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने एक व्यक्ति के घर में छापा मारा।
विज्ञापन


जहां से दस लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, कोट थाना पुलिस ने एएसआई सुरेश की अगुवाई में मजारी इलाके में छापेमारी करते हुए एक शख्स के कब्जे से पांच लीटर शराब बरामद की। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें