फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की चपेट में आया मासूम, मौत

Tue, 02 May 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नम्होल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक वाहन ने दो वर्ष के मासूम को कचुल दिया। हादसा उस समय हुआ जब चालक वाहन मोड़ रहा था। इसी दौरान बच्चा उसकी चपेट में आ गया। हालांकि इसके बाद लोग बच्चे को फौरन अस्पताल ले गए, मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


खबर की पुष्टी एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। पुलिस के अनुसार मामला मंगलवार सुबह आठ बजे का है, जब बच्चे की बुआ उसके बड़े भाई को स्कूल छोड्ने आई थी। इसी दौरान बच्चा भी उसके पीछे-पीछे आ गया।

इसी दौरान टाटा सूमो नंबर एचपी -69ए-0320 की चपेट में आ गया। हादसा उस समय हुआ कि सूमो चालक स्कूल के पास अपनी गाड़ी को मोड़ने लगा। इस दौरान आयुष इस सूमो  की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसे के  बाद चालक मौके पर से फरार हो गया। आरोपी सूमो को वहीं छोड़ कर भाग गया। इसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर आयुष को फौरन उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें