फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार अस्थियां विसर्जित करने गया युवक लापता

Tue, 02 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अपने पिता की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित करने गया युवक वापस नहीं आया है।
विज्ञापन


मंगलवार को इस मामले को लेकर चन्हौता गांव के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल त्रिलोक चंद ने बताया कि विजय कुमार अपने पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने हरिद्वार गया था।

उसके पिता की मृत्यु तीन मार्च 2017 को हुई थी। मृत्यु के 11 दिन बाद महिंद्र सिंह और मुखरू राम विजय के साथ हरिद्वार के लिए निकले थे। मुखरू राम वापस आ गया और कहने लगा कि विजय के साथ महिंद्र है और वे दो दिन के बाद हरिद्वार से वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन


दो दिन के बाद महिंद्र सिंह वापस आ गया और विजय अब तक वापस नहीं आया है। हरिद्वार साथ गए महिंद्र सिंह ने बताया कि विजय कहीं गुम हो गया है और उसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने अंदेशा जताया है कि मुखरू राम और महिंद्र सिंह ने विजय को जमीन जायदाद के चक्कर में मार दिया है। इस बारे शिकायत पुलिस चौकी होली में भी दर्ज करवाई है लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल त्रिलोक चंद, पुरुषोत्तम व चंगड़ राम ने उपायुक्त से मांग की है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की जाए।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें