फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलघाड़ स्कूल के मुख्याध्यापक पर केस दर्ज

Thu, 31 Mar 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बलघाड़ सरकारी स्कूल के शिक्षक को जातिसूचक शब्द कहने पर पुलिस ने स्कूल के मुख्याध्यापक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्‍कूल के शिक्षक ने आरोप लगाया है कि स्कूल मुखिया ने उसे जातिसूचक शब्द कहने के साथ गाली गलौज भी की है। राजकीय उच्च विद्यालय बलघाड़ के कला अध्यापक दिनेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि मुख्य अध्यापक ने 29 मार्च को उसके साथ गाली गलौज की। इस दौरान यहां तक कि उन्होंने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे।

हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिक्षक दिनेश कुमार की शिकायत पर मुख्याध्यापक के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें