भराड़ी थाना के तहत एक गांव की महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति फौज में कार्यरत है और उसे दहेज के लिए तंग करता है। बीते मंगलवार को शाम के करीब साढ़े 6 बजे पति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
इस मारपीट के दौरान उसने अपने मायके से अपने माता-पिता को बुलाया। लेकिन उनके आने पर उसके पति ने उनके साथ भी खूब मारपीट की। इसके बाद महिला ने मजबूरी में मामल की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
भराड़ी थान का कार्यभार देख रहे एएसआई दुनी चंद ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।