फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के बाज सिंह ने जीती नघ्यार की कुश्ती

Sat, 11 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन
wersling - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नघ्यार के गांव नघ्यार में आयोजित कुश्ती मुकाबले में अमृतसर के बाज सिंह ने बड़ी माली पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में बाज सिंह ने मेजर सिंह डेरा बाबा नानक को पटकनी देकर माली अपने की। दंगल को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। नघ्यार छिंज समिति बीते कई वर्षों से छिंज का आयोजन करवा रही है।
विज्ञापन



दंगल में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कई पहलवान पहुंचे थे। अपने-अपने मुकाबले में सुदीप ने रोशन, सुरेंद्र ने पप्पू, जगवीर ने प्रविंद्र, सुखा ने संजू, जगतार ने तीर्थ, पम्मा ने काला, हैपी ने सोनी, दीपा ने हेमा और सुचा ने किशन को हराया। माली के लिए बाज सिंह अमृतसर और मेजर सिंह डेरा बाबा नानक पहलवानों की प्रतिष्ठ दांव पर लगी थी।

अखाड़े में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ खूब दांवपेंच आजमाए। मगर बाज ने धोबी पट्टका दांव लगाकर मेजर की पीठ लगाकर दी। ग्राम पंचायत के प्रधान सुशील शर्मा ने विजेता पहलवान बाज सिंह को 51 सौ रुपये गुर्ज और उपविजेता रहे पहलवान को 4100 रुपये का इनाम देकर
विज्ञापन

समानित किया।

इस अवसर पर संजीव कुमार, मूलराज, केडी भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, एचआर भारद्वाज, बर्फी राम, देशराज, प्रेम चंद, जगदीश शर्मा, केवल राम, हरिदास, प्रकाश चंद, रमेश चंद, संजू सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें