फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हमले के तीसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बड़गांव में महिला पर जानलेवा हमला करने वाले तीसरे आरोपी अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लीलावती पर हुए जानलेवा हमले के दो आरोपियों कमल और ब्यासां को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस की एक टुकड़ी हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए बड़गांव पहुंची, तो तीन आरोपियों में से एक आरोपी अंकित कुमार वहां से भाग गया।

उसको पुलिस ने रात्रि लगभग साढे़ आठ बजे गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने इस घटना पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर खुशी जताते हुए कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं में अगर किसी पूर्व सैनिक की संलिप्तता भी पाई जाती है, तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों ने कमल सिंह और उसके परिवार को बिरादरी से बाहर कर दिया है। लोगों का का कहना है कि कमल सिंह ने इससे पहले अपने मां बाप पर जानलेवा हमला किया था और अब अपने छोटे भाई, भाभी और मां पर जानलेवा हमला किया है। इस कारण बिरादरी ने उसका बहिष्कार कर दिया है।

मंदिर को पांच हजार की आर्थिक सहायता
बरठीं (बिलासपुर)। देव भूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने बरठीं मुख्य चौक पर स्थित त्रिमूर्ति मंदिर के लिए पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

यूनियन प्रधान मंगल ठाकुर, उपप्रधान अनूप जसवाल, सचिव राजेंद्र शर्मा और कोषाध्यक्ष रमन गौतम सहित अन्य टैक्सी ऑपरेटरों ने मंदिर में जाकर यह राशि मंदिर कमेटी के प्रधान योगराज और चंद्रस्वरूप को भेंट की। उन्होंने बताया कि इस राशि को मंदिर में चल रहे विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें