फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक जमा न करवाने पर घुमारवीं थाना में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
घुमारवीं पुलिस ने चुनावों को लेकर एक व्यक्ति पर धारा-144 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने प्रशासन ने आदेशों के बावजूद थाना में लाइसेंस शुदा बंदूक को जमा नहीं कराया था। इसके चलते उस पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

घुमारवीं पुलिस के अनुसार चुनाव आयोग और प्रशासन के आदेशों के बावजूद एक शख्स ने अपनी लाइसेंस शुदा बंदूक को थाने जमा नहीं करवाया है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स के घर दबिश दी। जहां से पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बंदूक मालिक के खिलाफ धारा 144 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चुनावों को लेकर प्रशासन ने जिला के सभी लाइसेंस धारी बंदूक मालिकों से आह्वान किया था कि वे बंदूकें थानों और चौकियों में जमा करवा दें ताकि चुनावों को लेकर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इसके बावजूद घुमारवीं के साथ लगने वाले एक गांव के ग्रामीण ने बंदूक जमा नहीं करवाई है।
विज्ञापन


जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि घुमारवीं में चुनावों को लेकर अपनी बंदूक को थाना में जमा न करवाने को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें