अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में घर के बाहर खड़ी एक मोटर साइकिल नंबर एचपी (24बी-1681) को चोर चोरी कर ले गए हैं। मोटर साइकिल के मालिक मोहम्मद ताहिर ने इस घटना की सूचना थाना सदर में दर्ज करवा दी है।
मोहम्मद ताहिर ने बताया कि मंगलवार तड़के चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उनकी 135 सीसी पल्सर बाइक नंबर घर के बाहर खड़ी थी, लेकिन सुबह देखा तो मोटर साइकिल वहां पर नहीं थी। ताहिर ने बताया कि हालांकि उन्होंने हर संभव ठिकाने पर मोटर साइकिल की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना सदर में मोटर साइकिल चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शीघ्र ही मोटर साइकिल का पता लगा लिया जाएगा।