फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में पकड़े दो जेब कतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी में जेब कतरों का एक गिरोह दोबार से सक्रिय हो गया है। रविवार को मां के दर माथा टेकने पहुुंचे कई श्रद्धालुओं की जेबें कट गईं। इसकेे बाद होमगार्ड कर्मचारियों ने मंदिर के मुख्य गेट के पास दो जेबकतरों को पकड़ा। नयनादेवी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार रात आनंदपुर साहिब के श्रद्धालु की मंदिर में जेब कट गई। 12 हजार रुपये और जरूरी कागजात निकाल लिए गए। कागजात बाहर सीढ़ियों पर पड़े मिले। रविवार सुबह मंदिर में दो जेबकतरों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। दोनों जेब कतरे संगरूर के रहने वाले हैं।
रविवार और शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आए। श्रद्धालुओं की लाइनें चार नंबर सेक्टर तक पहुंच गईं। उन्हें छोटे-छोटे ग्रुपों में मंदिर भेजा गया।
विज्ञापन

होमगार्ड के इंचार्ज परमजीत ने बताया कि मंदिर के मुख्य गेट के पास श्रद्धालुओं की शिकायत पर दो जेबकतरों को दबोचा गया है, उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें