फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलापड़ पुल पर ट्रक व टाटा सूमो की बीच टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के तहत सलापड़ पुल पर जीप और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इससे जीप चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने चालक के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीप चालक कृष्ण चंद निवासी ऊना ने बताया कि वह मंडी से बरमाणा की ओर आ रहा था। जैसे ही वह सलापड़ पुल के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक का कहना है कि अगर वह समय रहते ब्रेक नहीं मारता तो गाड़ी सतलुज नदी में भी गिर सकती थी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए जाम भी लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि सलापड़ पुल के पास वाहनों की टक्कर होने का मामला बरमाणा थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें