फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं से स्कूली छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
पुलिस क्षेत्र एक स्कूली छात्र लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय गौरव शुक्ला 19 सितंबर को स्कूल गया था, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा है। इसको देखते हुए गौरव के परिजनों ने घुमारवीं थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के पास दी हुई शिकायत में गौरव शुक्ला के पिता हंसराज शुक्ला निवासी अमरपुर ने बताया कि उनका बेटा घुमारवीं हिम सर्वोदय स्कूल में पढ़ता है। 19 सिंतबर को भी हर रोज की तरह स्कूल गया था। मगर एक दिन बीत जान के बाद भी वह घर नहीं लौटा है। उन्होंने बताया कि अपने स्तर पर उसे हर तलाश किया, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार का कहना है कि घुमारवीं थाना में गुमशुदगी का मामला सामने आया है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लापता छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें