फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन को घर से गई महिला वापस नहीं लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला क्षेत्र से रक्षा बंधन के दिन से गायब महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस महिला की हर जगह तलाश कर रही है। लेकिन, अभी तक सफलता हाथ नहीं लग पाई है। महिला ससुराल से भाई को राखी बांधने मायके के लिए गई थी। लेकिन, उसके बाद लौट कर नहीं आई।
विज्ञापन

महिला के गायब होने की जानकारी तक मिली, जब मायके से ससुराल फोन आया कि वह राखी बांधने मायके नहीं पहुंची है। परिजनों ने तुरंत अपने स्तर पर तलाश की और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने परिजनों के साथ महिला को रामपुर आदि क्षेत्रों में तलाश किया। लेकिन, कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार महिला ब्रह्मपुखर में सरकारी बस में बैठी थी। शिमला बस अड्डे में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें भी महिला को देखा गया है। बताया जा रहा है कि महिला अपना मोबाइल घर पर रखकर गई है।
विज्ञापन

महिला के पति का कहना है कि उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने महिला का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस चौकी नम्होल के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला की तलाश की गई लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस गंभीरता से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें