फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला एक सप्ताह से नहीं लौटी घर

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत भपराल के गांव भोंणी डेहल्याणी की 83 साल की बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी का मामला पुलिस थाना में दर्ज है। बेटे राजकुमार ने बताया कि उसकी माता भंडारु देवी पत्नी टहू राम बीते 1 सप्ताह से घर से लापता है। वह किसी काम से घर से निकली थी। लेकिन, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं हुई। हालांकि इस दौरान परिवार के सदस्यों ने हर जगह तलाश किया। लेकिन, कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला के बेटे राज कुमार ने बताया कि यदि उसकी माता किसी को मिलती है तो वह पुलिस थाना घुमारवीं में संपर्क करे। सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें