फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

353 ग्राम चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 353 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर पुलिस ने बामटा के पास नाका लगा रखा था, जहां पर वह हर संदिग्ध की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की टीम को एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोकना चाहा तो वह व्यक्ति घबरा गया। उसने एक बैग कंधे पर लटकाया हुआ था। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को चरस मिली। जब पुलिस ने चरस का वजन किया तो वह 353 ग्राम निकली।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को उसी समय हिरासत में ले लिया। जबकि चरस को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी करोट जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में इस दौरान एसआई भूपेंद्र चंदेल, एचसी सुभाष, सुरेंद्र, कांस्टेबल जगदीश, अमित, पवन, राजेश मौजूद थे।
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सदर पुलिस ने नाके के दौरान पैदल जा रहे एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें