बिलासपुर।
बिलासपुर कॉलेज चौक में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद एनएच पर लंबा जाम लग गया। इससे आम लोगों के साथ कुल्लू मनाली जा रहे सैलानियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस संबंध में कोई मामला पुलिस में दर्ज नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कॉलेज चौक में ट्रेवलर और अल्टो कार की आपस में टक्कर हो गई।
इसमें ट्रेवलर एचपी01बी-0920 दिल्ली से मनाली की तरफ जा रही थी। लेकिन जैसी ही ट्रेवलर बिलासपुर में कॉलेज चौक के पास पहुंची तो दूसरी ओर से आ रही अल्टो कार एचपी 24ए 2450 की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों में जान और माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन काफी समय तक दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को बहाल किया। जिसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला दर्ज नहीं हुआ है।