श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में पहाड़ी में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। बुधवार रात पहाड़ी पर आग लगने तो मंदिर परिसर के आसपास धुआं ही धुआं हो गया। पहाड़ी के समीप ही मंदिर न्यास का कार्यालय, लंगर हॉल और धर्मशाला है। कड़ी मशक्कत के बाद होमगार्ड कर्मियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाया। गौर रहे कि बुधवार रात को पहाड़ी पर फेंके गए कड़े-कचरे में आग लग गई थी। तेज हवाएं चलने के कारण आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पहाड़ी के नीचे सफाई कर्मचारी कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं। इसके अलावा बाजार के समीप, बस अड्डा के समीप कूड़ा कर्कट पहाड़ियों सेे नीचे फेंक दिया जाता है। इससे पर्यावरण को तो नुकसान होता ही है और दूसरा आग की घटना का खतरा बना रहता है।