फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड बार्डर के नाले में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के सीमांत उत्तराखंड बार्डर से सटे एक नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट के मुताबिक, मंगलवार की शाम करीब छह बजे कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर के ग्राम फाजलपुर महरौला फेज पांच के लोगों ने रुद्रपुर पुलिस को सूचना दी कि बारादरी रोड पर नाले में एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर कोतवाली की रुद्रबिलास चौकी व रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों प्रदेशों की पुलिस में पहले तो सीमा विवाद फंसा रहा, मगर बाद में घटनास्थल रुद्रपुर का निकला। पुलिस ने शव को नाले से निकालकर कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र करीब बीस वर्ष होगी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के हाथ पर मिथुन लिखा हुआ था और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें