शाहजहांपुर। होली पर घर लौट रहे एक युवक को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। सदर पुलिस ने उसे बुधवार सुबह बेहोशी की हालत में रोडवेज बस स्टैंड के पास उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से पुलिस को एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम रवित कुमार पुत्र रामासरे निवासी कुरसंडा रोजा लिखा है। दोपहर बाद तक युवक को होश नहीं आया था, अंदाजा लगाया जा रहा है कि जहरखुरानों ने उसके पास से नकदी आदि सामान लूट लिया।