फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के मिठाई और सामान बेचते धरे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। दिवाली के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से जिला भर की दुकानों में छापेमारी करना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में विभाग ने कंदरौर के साथ लगते क्षेत्र देलग की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जिसमें वहां पर कुछ दुकानदार बिना लाइसेंस के मिठाई और सामान बेचते पाए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने मौके पर ही इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। वहीं, उन्होंने एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस बनाने के कड़े आदेश दिए हैं। इस खबर की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की नामित अधिकारी सविता ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि काफी समय से जिला की दुकानों का निरीक्षण नहीं किया गया था जिसके चलते उन्हें काफी समय से कुछ क्षेत्रों की शिकायत आ रही थी। इस दौरान उन्होंने अब फिर से रूटीन से दुकानों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्दियों में लोगों को खराब खाद्य वस्तुओं से उत्पन्न बीमारियों से बचाने के लिए यह मुहिम पूरे प्रदेश में छेड़ रखी है। इसी के तहत अधिकारियों ने मिठाई विक्रेताओं को मिठाइयों को जाली से ढकने या शीशों के काउंटर में रखने को कहा है। साथ ही उन्होंने जिला के होटलों में शुद्ध पेयजल संयंत्र स्थापित करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा खाद्य वस्तुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निर्देशों का पालन न करने पर दुकानदारों को जुर्माने का प्रावधान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें