फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबर गांव में दो घरों में पकड़ी 55 बोतलें देसी शराब की

विज्ञापन
अब वाइन और चाय का मजा एक साथ!
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। नम्होल पुलिस चौकी टीम ने डाबर गांव में दो घरों में छापेमारी कर अवैध रूप से रखी देसी शराब की 55 बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डाबर गांव में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त हैं तथा इन दोनों के पास बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रखी शराब भी मौजूद है जिस पर नम्होल चौकी प्रभारी एएसआई लेखराज ने अपनी टीम के साथ तुरंत छापेमारी की और एक आरोपी के घर से अवैध रूप से रखी देसी शराब की 46 और दूसरे आरोपी के घर से नौ बोतलें देसी शराब को बरामद कर लिया।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ही मामलों में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39-33-11 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें