फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक उठाकर ले जाते समय चली गोली बोले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा पीजीआई और पिता आईजीएसमी रेफर
विज्ञापन

बोले परिजन, बंदूक उठाकर ले जाते समय अचानक चली गोली
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। करलोटी पंचायत के मच्छवाण गांव में 52 वर्षीय राजपाल की बुधवार रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर अपने माता-पिता से कहासुनी हो गई। सूत्रों की मानें तो तैश में आए राजपाल ने बंदूक से खुद पर फायर कर दिया था। गोली उसके पेट व छाती के बीच में लगी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राजपाल को एंबुलेंस में घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले बिलासपुर और फिर रात को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसी बीच उसके पिता कर्मचंद ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें भी रात को ही पहले घुमारवीं और उसके बाद वहां से बिलासपुर अस्पताल भेज दिया गया। वीरवार को उन्हें बिलासपुर से शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि राजपाल एसबीआई बैंक बरठीं में गार्ड है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस को दिए गए बयान में परिजनों ने कहा है कि बंदूक उठाकर ले जाते समय उससे अचानक गोली चल गई। उधर, एसपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मच्छवाण में घरेलू विवाद के चलते गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है, लेकिन बाद में परिजनों ने बयान दिया कि बंदूक से गोली दुर्घटनावश चली थी। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी गहनता से छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें