पंजपीरी में खड़े ट्रैक्टर के टायर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट के अंतर्गत पंचायत घर कुटेहला के समीप पंजपीरी में बुधवार रात को सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के आगे के दो टायर चोरी हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को चालक मदन लाल ने ट्रैक्टर (एचपी69ए-1718) को पंजपीरी-जकातखाना संपर्क सड़क किनारे पंजपीरी में खड़ा किया था। जब सुबह आकर आकर देखा तो ट्रैक्टर के आगे के दो टायर किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिए थे। ट्रैक्टर के मालिक सीताराम निवासी क्यारियां डाकघर जकातखाना ने पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।