फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपप्रधान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत रोहल के उपप्रधान ने गांव ज्योरा में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत रोहल के उपप्रधान कमलेश कुमार (40) पुत्र स्व. अमरनाथ ने छत पर लगे पंखे से चादर बांधकर फंदा लगा लिया। किसी कार्य के सिलसिले से उपप्रधान के घर आए श्रवण कुमार ने बताया कि उसने उपप्रधान को पंखे से लटका पाया। गांव के निवासी बुद्धि सिंह को सूचित किया। घर में कोई नहीं था। घरवाले गेहूं की कटाई के लिए खेतों में गए थे। इसकी सूचना उन्होंने झंडूता पुलिस को दी। पड़ोसी श्रवण कुमार ने बताया कि कमलेश कुमार 10 वर्ष से ग्राम पंचायत रोहल के उपप्रधान थे, वह बेहद अच्छी छवि वाले थे। एसएचओ रामदास की अगवाई में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें