फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई में 162 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)।
तलाई पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखी अंग्रेजी शराब की 162 की पेटियां पकड़ी है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप क्षेत्र में विस चुनाव के दौरान सप्लाई की जानी थी। इस संबंध में पुलिस अब जांच के तार जोड़ने में लग गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को एक सूचना मिली की ग्राम पंचायत जेजवीं के गांव छजोटी में एक व्यक्ति ने अवैध रूप में बड़ी खेप शराब की छिपाकर रखी है। सूचना मिलते ही एएसआई जगदीश कुमार की अगुवाई में पुलिस छजोटी पंहुची और गांव के एक निजी टैक्सी चालक जयसिंह के घर छापा मारा। मगर यहां तलाशी के दौरान शराब बरामद नहीं की गई। जब पुलिस ने घर के आसपास की छानबीन की गई तो घर से कुछ दूरी पर ताजी मिट्टी की खुदाई मिली। इससे पुलिस का शक शक बढ़ गया। इस पर पुलिस ने मिट्टी की परत को जैसे ही हटाया तो देखा की वहां अवैध रूप से शराब छिपाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के नीचे से शराब की खेप निकालने जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यहां पर 162 पेटियां अंग्रेजी शराब है। पुलिस ने जय सिंह के खिलाफ अवैध रूप से शराब रखने का मामला दर्ज करके शराब कब्जे में ले ली है। वहीं पुलिस विस चुनाव में शराब के इस्तेमाल को लेकर भी छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान इसे लोगों को सप्लाई किया जाना था। एक अन्य मामले में पुलिस ने नाके के दौरान बरठीं के समीप धरोटी गांव के पास वाहन चेकिगं के दौरान ऑल्टो गाड़ी से दो पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शराब कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी राजेश शर्मा बताया की पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शराब की सप्लाई कहां होनी थी इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें