फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए चोरों से पुलिस ने बरामद किए 70 हजार के फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत बीते दिनों हुई चोरी में पकड़े गए तीन चोरों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की है। चोरों ने एक अन्य चोरी को भी कबूल किया है। जिसमें पुलिस ने करीब 70 हजार रुपये के मोबाइल और अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। चोरों ने यह सामान अपने घरों में छुपा कर रखा हुआ था। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर शातिर चोरों के ऊपर चोरी दूसरा का मामला दर्ज किया है। शातिर चोर गिरोह कोड वर्ड से चोरी का अंजाम देते थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बाला चंगर में शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी के घर में चोरी हुई थी। मात्र छह घंटे के भीतर ही एक लाख रुपये का सामान चोरों से पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस के अनुसार तीनों चोरों पर चोरी का दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है, जिस पर दो दिन का और पुलिस रिमांड मिला है।
पुलिस उपाधीक्षक बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि झंडूता क्षेत्र में पुलिस ने चोरों से दूसरी चोरी से 11 मोबाइल सहित करीब 70 हजार रुपये का अन्य सामान बरामद किया है। चोरों ने यह सामान अपने घरों में छुपा कर रखा था। चोर गिरोह पर पुलिस की पैनी निगाह है जिससे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गिरोह से कई बड़े खुलासे होने की उमीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें