फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फरार चल रहा चालक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने सड़क हादसे में फरार चल रहे एक भगौड़े चालक को पकड़ा है। आरोपी को पकड़ कर सदर थाना के हवाले कर दिया है। जहां से उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2006 को दोपहर 2.30 बजे ट्रक चालक खेम राज पुत्र जयराम निवासी चमाकड़ी पुल रोपड़ से क्लींकर खाली करके ट्रक को वापस दाड़ला ले जा रहा था। जब वह गंभर पुल के पास पहुंचा तो एक दिल्ली नंबर की टूरिस्ट बस जो कि बिलासपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। चालक तेज रफ्तार में बस को चला रहा था। जिससे बस की टक्कर ट्रक के साथ हो गई। हादसे में ट्रक के अंदर बैठे क्लीनर ज्ञानचंद पुत्र कृष्ण चंद को चोटें आई। इसके साथ ही बस में बैठी सवारियों को भी खासी चोटें आई। जिस पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में पता चला की बस चालक का नाम प्रकाश उर्फ कालू पुत्र ज्ञान सिंह निवासी दिल्ली है। पुलिस ने अदालत में मामले का चालान पेश किया। जिसके बाद आरोपी बस चालक को पेशी के लिए समन आने लगे, लेकिन वह पेशी के लिए नहीं पहुंचा। जिस पर अदालत ने उसे 29 दिसंबर 2016 को उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। टीम उसकी तलाश में दिल्ली, लखनऊ, उत्तराखंड, देहरादून, सहित अन्य जगहों पर छापेमारी करने लगी। जिसके बाद टीम ने उसे 10 मार्च को दिल्ली के प्रगति मैदान से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया। जिसे आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया गया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उद्घोषित अपराधी पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें