अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के गांधी चौक के साथ हमीरपुर सड़क पर होटल करने वाली एक दुकान पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दुकान में कुकर फटने के कारण छत को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ है जब रोजाना की तरह होटल मालिक खाना बना रहा था।
होटल मालिक यशपाल उर्फ झांगू पुत्र बलदेव सिंह हर रोज की तरह कुकर में दाल बना रहा था कि अचानक कुकर फट गया और छत को चिरता हुआ बीच सड़क पर जा गिरा है। होटल में मौजूद अन्य लोगों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। कुकर फटने से चूल्हा व टेबल टूट गया है तथा होटल में मौजूद अन्य लोगों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।