फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील मैसेज भेजने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पीओ सैल बिलासपुर और बरमाणा थाना की टीम ने अश्लील मैसेज भेजने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने के आरोप में युवक को राजस्थान की हिंडौन सिटी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा है। जिसे आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना में 15 अप्रैल को सामाजिक संस्था की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला को धर्मशाला की एक लड़की ने बताया था कि कोई लड़का उसे परेशान कर रहा है। उसकी फोटो सोशल मीडिया में डाल रहा है। जब महिला ने उस लड़के को फोन किया तो उसने महिला का नंबर भी लड़की की फर्जी आईडी में डाल दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। इसके बाद महिला ने एसपी धर्मशाला से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि 14 अप्रैल को उसने दोबारा से लड़की की आईडी पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दिए। इसमें अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया था। जब पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन तलाशी तो वह राजस्थान निकली। टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना हो गई। जब टीम माजोपुर पहुंची तो वह वहां से भाग निकला। इसके बाद राजस्थान के जिला करौली के हिंडौन सिटी पुलिस पहुंची। जहां से टीम ने उसे बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अजय कुमार (32) निवासी सिद्धपुर, धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। स्पेशल टीम में बरमाणा थाना से एसआई केसर सिंह, आरक्षी प्रवीण, पीओसेल के हेड कांस्टेबल दौलतराम व रवि गौतम शामिल रहे। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी को टीम ने राजस्थान से पकड़ा है। आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें