बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के तहत रेहड़ी-फड़ी लगाने वाला एक प्रवासी छत से गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि घायल को गंभीर हालत में शिमला रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बरमाणा में धर्मवीर सेन पुत्र बुद्धि सिंह, गांव जनकुपर जिला रामपुर यूपी रेहड़ी लगाकर अपना जीवन यापन करता है। पुलिस थाना बरमाणा के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि धर्मवीर दिन के समय घर पर था। अचानक उसका पांव पिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसके सिर व पीठ में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।