फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 11 पेटी अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
पुलिस के एक विशेष दस्ते ने हरनोड़ा में एक गाड़ी से 11 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी बरमाणा केशर सिंह ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस दल मनीष चौधरी की अगुवाई में गश्त पर था। इसी दौरान टीम ने हरनोड़ा के पास संदेह के आधार पर गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन से पुलिस ने 11 पेट्टी अवैध शराब बरामद की। इसमें से 6 पेटी अंग्रेजी शराब और पांच पेटी देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बरमाणा का कहना है कि पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें