फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से एक घायल, आईजीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से एक घायल, आईजीएमसी रेफर
विज्ञापन

घुमारवीं सिविल अस्पताल के सामने हादसा, मामला दर्ज
हादसे में मस्तराम पुत्र भिंडो राम गांव टिकरी घायल
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन : डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। शहर में गत रात्रि एक बाइक सवार ने राह चलते व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पहले घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं में गत रात्रि को करीब 7.30 बजे घुमारवीं सिविल अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी 23 बी 2976 घुमारवीं अस्पताल की तरफ से आया। इसे अनिल कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार गांव व डाकघर चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर चला रहा था ने मस्तराम पुत्र भिंडो राम गांव टिकरी डाकघर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर जो पैदल चल रहा था को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे घायल हालत में सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस आगामी कार्रवाई अमल ला रही है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें