फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने के बाद दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर पुलिस थाना के तहत माकड़ी मारकंड में रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार माकड़ी मारकंड निवासी प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह रास्ते पर किसी काम से जा रहा था तो एक व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज की। जब विरोध किया तो उपरोक्त व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें